Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

सउदी अरब से मौसी ने भांजे की हत्या की दी थी सुपारी, दो आरोपित गिरफ्तार; कब्जे से हथियार बरामद

top-news

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र स्थित एसटीएस गोलचक्कर के समीप फैक्ट्री कर्मचारी अभिषेक को गोली मारने की घटना का पर्दाफाश हुआ है। अभिषेक की हत्या की सुपारी उसकी ही मौसी अंजली ने अपने पुरूष मित्र को दी थी।
पुलिस ने गोली मारने वाले को किया गिरफ्तार
सुपारी में पुरूष मित्र व उसके साथी को मोटी रकम दी जानी थी। मौसी ने भांजे की हत्या की साजिश इसलिए रची, क्योंकि भांजे अभिषेक ने मौसी की गलत गतिविधियों के चलते उसको घर से निकाल दिया था। पुलिस ने गोली मारने वाले दोनों आरोपित जयवर्धन व अमित को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ग्रेटर नोएडा के रहने वाले है।
आरोपितों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि राजेश पायलट चौक के समीप से दोनों आरोपितों को बुधवार रात पकड़ा गया है। आरोपितों ने बीते मंगलवार को सूरजपुर में रहने वाले अभिषेक नाम के युवक को गोली मारी थी। हमला सउदी अरब में रह रही अभिषेक की मौसी के कहने पर किया गया था।
अब अभिषेक की हालत खतरे से बाहर
अस्पताल में भर्ती पीड़ित अभिषेक की हालत अब खतरे से बाहर है। आरोपित मौसी अंजली पूर्व में अभिषेक के मकान में सूरजपुर में ही रहती थी। अंजली के पास कुछ का आना जाना था। अभिषेक व उसके परिजन इसका विरोध करते थे। कुछ दिन पहले ही अंजली को घर से निकाल दिया था। उसके बाद बदले की भावना से आरोपित ने अभिषेक की हत्या करने की योजना तैयार की। हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हो सकी। हमले में युवक की जान बच गई।