Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

नोएडा में 400 वाहनों की हाइड्रोलिक पार्किंग तैयार, जाम से मिलेगी राहत

top-news

नोएडा। कुंदन तिवारी। शहर में यातायात जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है कि सड़क पर वाहनों की पार्किंग को रोका जाए। यदि सरफेस के रूप में सड़क पर वाहन को पार्किंग कराए जाने की मजबूरी हो तो उसे व्यवस्थित ढंग से कराया जाए। इसी बीच नोएडा प्राधिकरण को पहली हाइड्रोलिक पार्किंग भी मिल गई है। इसे लीज डीड शर्त के तहत एक निजी कंपनी ने तैयार किया है। इसमें 400 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था होगी।
आगरा और बरेली में भी शुरू होगीं हाइड्रोलिक पार्किंग
प्रदेश की यह पहली हाइड्रोलिक पार्किंग है, जिसे जल्द ही प्राधिकरण को हैंड ओवर किया जाएगा। वैसे प्रदेश के बरेली में 30 वाहनों की हाइड्रोलिक पार्किंग को मंजूरी वर्ष 2020 में मिली थी। जबकि आगरा में वर्टीकल हाइड्रोलिक वाहन पार्किंग तैयार करने का फैसला वर्ष 2021 में लिया गया। लेकिन अभी ये शुरू नहीं हो पाई हैं।
नोएडा प्राधिकरण वर्क सर्किल एक वरिष्ठ प्रबंधक डोरी लाल वर्मा ने बताया कि यह पार्किंग सेक्टर-एक गोलचक्कर के पास ही बनी है। इसको व्यावसायिक भूखंड में तैयार किया गया है। यह भूखंड नोएडा प्राधिकरण की ओर से सेवन आर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था।
प्रदेश की पहली हाइड्रोलिक पार्किंग
लीज डीड शर्त के मुताबिक इसे तैयार किया गया है और इसका प्रयोग नोएडा प्राधिकरण करेगा। यह शहर ही नहीं, बल्कि यह प्रदेश की पहली हाइड्रोलिक पार्किंग है, जिसमें एक पैनल पर दो वाहन खड़े किए जा सकते हैं। एक वाहन को हाइड्रोलिक के जरिये ऊपर कर दिया जाता है, दूसरी कार उसके नीचे खड़ी हो सकती है। इस तरह से कम स्पेस में 400 वाहनों की पार्किंग को बनाया गया है। पार्किंग हैंड ओवर लेने के लिए कंपनी की ओर से लिखित पत्र जारी किया गया है। हैंड ओवर लेने से पहले हाल ही में इसका निरीक्षण उप महाप्रबंधक (सिविल) श्रीपाल भाटी ने किया।