Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

हीटर चलाकर सोए युवक की मौत; धुआं निकलने पर पड़ोसियों ने तोड़ा गेट, तो झुलसा हुई हालत में मिला शख्स

top-news

गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के क्रिश्चियननगर बागू में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में उसके मकान से मिला। मकान से धुआं निकलता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। दरवाजा तोड़ने पर युवक झुलसी हालत में जमीन पर पड़ा मिला था।
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके कमरे में हीटर चलता मिला और रजाई व गद्दे समेत अन्य सामान जलते हुए मिला। आशंका है कि रात में रजाई हीटर तक पहुंचने से युवक झुलस गया और दम घुंटने से उसकी मौत हो गई।
जानें पूरा मामला
एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मकान में 30 वर्षीय संजय सिंह रहता था। कामगार संजय की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और पिता भोपाल ने भी उसे बेदखल कर एक कमरे का यह मकान दिया था। यहां वह अकेला ही रहता था। गुरुवार सुबह नौ बजे संजय के मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। दरवाजा अंदर से बंद था। गेट तोड़ने पर संजय बरामदे में जली हुई हालत में मिला।
मकान में एक ही कमरा है, जिससे धुआं बाहर आ रहा था। इसमें वेंटीलेशन का कोई इंतजाम नहीं था। यहां एक हीटर चलता मिला और रजाई व गद्दे जली हालत में थे। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि संजय हीटर चलाकर सो गया। रात में रजाई हीटर तक पहुंच गई, जिस कारण उसमें आग लग गई। झुलसने के बारे में पता चला तो बदहवास हालत में संजय बाहर आया, लेकिन बाहरी दरवाजा खोलने से पहले ही जमीन पर गिर गया। लगातार कार्बन मोनो आक्साइड शरीर में जाने के कारण उसकी मौत हो गई।
एसीपी का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा है। इसकी रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता चलेगा। स्वजन ने कोई शिकायत नहीं दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही करेंगे।
सर्दियों में इस वजह से होती हैं मौत
सर्दी में अंगीठी, गीजर व हीटर के कारण मौत की घटनाएं अक्सर होती हैं, क्योंकि लोग सर्दी से बचने को इन्हें कमरे में रखकर सोते हैं। डा. प्रियंका समानिया का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। जिस भी स्थान पर आग जलती है, हीटर या गीजर चलता है वहां आक्सीजन की कमी होने लगती है और कार्बन मोनो आक्साइड बाहर निकलती है। सोते समय यह जहरीली गैस श्वास के माध्यम से शरीर में जाने लगती है, जिसका पता नहीं चलता। धीरे-धीरे दम घुटने से व्यक्ति की मौत हो जाती है। गैस वाले गीजर से भी इसी कारण मौत होती है।