Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

रोटी पर थूकने वाले होटलकर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

top-news

गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा के मदीना होटल में रोटी पर थूकने का आरोपित होटलकर्मी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि आरोपित की पहचान किशनगंज बिहार के तसीरूद्दीन के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार किया गया। शांति भंग के धारा में उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य धाराओं के तहत उसके खिलाफ मुकदमा चलेगा।
प्रसारित हुआ था वीडियो
पसौंडा के मदीना होटल का एक वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। उसमें होटलकर्मी तसीरुद्दीन रोटी बनाते समय उस पर थूक रहा था। हिंदू रक्षा दल के महानगर संयोजक अनु चौधरी ने बुधवार को टीला मोड़ थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दो साल तक की सजा का प्राविधान
पुलिस ने मामले में आइपीसी की धारा 188, 269 व 270 में केस दर्ज किया है। ये धाराएं जानबूझकर मानव जीवन के लिए संकटपूर्ण किसी रोग का संक्रमण फैलाने वाला काम, विधिपूर्वक दिए गए आदेश की अवहेलना आदि के लिए होती हैं। इनमें न्यायालय दो साल तक की जेल और जुर्माना लगा सकता है। दो साल की सजा तक की धाराएं जमानतीय होती हैं। तसीरुद्दीन की हरकत से शांति व्यवस्था भंग होने की भी संभावना बनी थी। इस वजह से पुलिस ने उसे शांति भंग के तहत जेल भेजा है।