Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

पुराने सिक्कों के बदले मोटी रकम देने का झांसा, रिटायर्ड अधिकारी से लाखों रपयों की ठगी

top-news

साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के शालीमार गार्डन निवासी कृषि विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी को पुराने सिक्कों के बदले मोटी रकम देने का झांसा देकर ठगों ने 1.37 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्हाट्सएप पर सिक्कों की फोटो मंगवाकर ठगी को अंजाम दिया। साइबर सेल ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
व्हाट्सएप पर मंगवाई पुराने सिक्कों की फोटो
शालीमार गार्डन निवासी राजेश चौधरी कृषि विभाग से प्रगति प्रसार अधिकारी थे। उन्हें बीते 26 नवंबर को एक अनजान नंबर से काल आई। काल करने वाले ने बताया कि वह पुराने सिक्के लेकर उन्हें मोटा मुनाफा कमाकर दे सकता है। साथ ही उन्हें पुराने सिक्कों की फोटो व्हाट्सएप पर मंगवाई।
राजेश चौधरी ने पुराने चांदी के सिक्के, माता वैष्णो देवी के सिक्के, पीतल के पुराने सिक्के आदि की फोटो उसे भेज दीं। ठग ने सभी सिक्कों की कीमत सवा तीन करोड़ रुपये लगाई। राजेश राजी हो गए तो ठग ने सिक्का खरीद के दस्तावेज तैयार करने के लिए 750 रुपये, फोटो व वोटर आइडी कार्ड आनलाइन मंगवा लिया।
1.37 लाख रुपये खातों में कराए ट्रांसफर
कुछ दिन बाद उनके पास स्पीडपोस्ट से एक पत्र आया। इसके बाद ठगों ने वीडियोकाल कर उन्हें नोट गिनती मशीनों की वीडियो आदि दिखाई और कई बार में कुल करीब 1.37 लाख रुपये उनसे अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। सहायक पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।