Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

<br>आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को बताया छुपा रुस्तम, एक्ट्रेस ने सबके सामने पति का खोला ये राज

top-news

नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बुधवार शाम मुंबई में हुए कैलेंडर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान इस कपल का शानदार स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर इवेंट की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी।
वहीं अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमे आलिया ने रणबीर को छुपा रुस्तम बताया है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इस मौके पर रणबीर से जुड़े एक राज का भी खुलासा किया।
शानदार फोटोग्राफर हैं रणबीर कपूर
इस मौके पर आलिया भट्ट ने बताया है कि रणबीर कपूर एक बेहद शानदार फोटोग्राफर हैं और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में उनके जैसा शानदार फोटोग्राफर नहीं देखा है। आलिया भट्ट ने कहा, ‘छुपा रुस्तम बहुत अच्छे फोटोग्राफर यहां हैं.. इंस्टाग्राम पर हैं नहीं ये, लेकिन मेरी जिंदगी में रणबीर जैसा कोई भी अच्छी फोटोग्राफर नहीं हैं। इस कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक्टर का मीडिया से था 36 का आंकड़ा
इस इवेंट में एक्टर ने मीडिया संग खुलकर बातें भी की। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि एक वक्त था जब उनका ”मीडिया और पैपराजी के साथ छत्तीस का आंकड़ा था। उस टाइम कुछ अक्ल नहीं थी.. लगता था कि ये लोग मेरे दुश्मन है, और मैं जो कुछ कर रहा हूं यह लोग मुझे एक्सपोज कर रहे हैं, लेकिन जैसे अभी मैं बड़ा हुआ हूं उम्र हुई है तो समझ में आया है कि जैसे मेरा काम है एक्टिंग वैसे आपका काम है फोटो लेना है।