Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 25000 के इनामी को लगी गोली; मर्चेंट नेवी अधिकारी के घर में की थी लूट

top-news

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एसकेएस वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के समीप मंगलवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश की पहचान राजू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला है और पंखिया गैंग का बदमाश है।
बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर पांच महीने पहले ग्रेटर नोएडा के बीटा एक सेक्टर में मर्चेंट नेवी अधिकारी के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत को मंगलवार रात 25 हजार के इनामी बदमाश के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाश ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है।
घायल बदमाश राजू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीटा एक सेक्टर में 10 लाख से अधिक की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। घटना में शामिल कुछ अन्य बदमाश अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।