Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

क्रिकेट खेलने पर मिली फटकार तो 12 वर्षीय बच्चा घर से 1.90 लाख रुपये लेकर फरार, गाजियाबाद में मिला

top-news

गाजियाबाद। कुशीनगर में एक दंपती ने 12 वर्षीय अपने बेटे को क्रिकेट खेलने के लिए डांट दिया, जिसके बाद वह क्षुब्ध होकर 1.90 लाख रुपये रखा बैग लेकर घर से भाग गया।
स्वजन की सूचना पर जीआरपी ने बच्चे के फोटो के आधार पर तलाश की तो गाजियाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म 12 पर वह अकेला बैठा हुआ मिल गया। उसके बैग से 1.66 लाख रुपये, मोबाइल, पावर बैंक, इयरबड्स और बड़ी मात्रा में चाकलेट बरामद हुईं। जानकारी मिलते ही मंगलवार दोपहर स्वजन गाजियाबाद जंक्शन पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले गए।
प्रदीप ने थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
एसएचओ जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि कुशीनगर के बड़कुड़िया बाजार में रहने वाले किराना व्यापारी प्रदीप रौनियार ने थाना नेबुआ नौरंगिया में 15 जनवरी को उनके सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटे सन्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
प्रदीप ने गूगल से ढूंढ़कर गाजियाबाद जीआरपी समेत विभिन्न जीआरपी थानों के नंबरों पर भी फोन किया था। अनुज मलिक के मुताबिक फोन आते ही उन्होंने स्वजन से वाट्सएप पर सन्नी का फोटो मंगाया और पुलिस के सभी ग्रुप पर भेज कर अपनी टीम को भी बच्चे को तलाशने का निर्देश दिया।