Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

NH-9 पर चलती हुई मर्सिडीज में लगी आग, कार सवार युवक ने नीचे उतरकर बचाई जान; बुझने के बाद फिर सुलगी

top-news

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के एनएच-9 पर मंगलवार दोपहर एक चलती हुई मर्सिडीज कार के बोनट से अचानक धुआं उठा और आग लग गई। कार को साइड में रोककर चालक जान बचाने के लिए नीचे उतरा।
दमकल के लौटते फिर लगी आग
मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। गाड़ी के लौटते ही दोबारा कार में आग लग गई, इस पर आसपास के लोगों ने टैंकर से पानी डालकर काबू पाया। घटना में कार के बोनट का हिस्सा पूरी तरह से जल गया।
नोएडा सेक्टर 43 स्थित रिनाउंड बिल्डटेक का कार्यालय है। इस कंपनी के नाम पर मर्सिडीज कार रजिस्टर है। कंपनी मालिक के भाई शिवम ने बताया कि उनकी कार दिल्ली के एक परिचित लेकर गए थे। वह दिल्ली से हापुड़ जा रहे थे। इस दौरान कविनगर क्षेत्र में एनएच-9 पर अचानक कार से धुआं उठा।
सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची
चालक ने देखकर कार को साइड में लगाया। इतने में कार से आग की लपटें निकलने लगी। सूचना पर मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल की गाड़ी लौटने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे दोबारा से कार में आग लग गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने पास से गुजर रहे एक टैंकर की मदद से आग पर दोबारा काबू पाया। इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। कार में आग लगने के बाद एनएच-9 पर दिल्ली से हापुड़ की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थित बन गई।