Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

नोएडा में 16 साल के छात्र को लेकर 22 साल की महिला शिक्षिका फरार, दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

top-news

नोएडा। सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 16 साल के छात्र को लेकर 22 साल की महिला शिक्षिका फरार हो गई। छात्र के पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
महिला शिक्षिका के साथ छात्र का प्रेम प्रसंग
छात्र को सकुशल तलाश करने के लिए पुलिस की दो टीम गठित कर दी गई है, जो नोएडा सहित अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक छात्र और महिला शिक्षिका के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। छात्र शिक्षिका के पास कुछ दिन पहले ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता है।
मूल रूप से देवरिया का रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर उनका 16 वर्षीय बेटा कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी स्थित अपने घर से चाची के घर जाने की बात कहकर निकला।
महिला शिक्षिका के यहां ट्यूशन पढ़ने जाता था छात्र
बात में पता चला कि घर के सामने रहने वाली 22 साल की आयशा उसे बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चली गई है। छात्र का दोनों मोबाइल बंद है। छात्र कुछ दिन पहले आयशा के यहां उससे ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता था। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
कोतवाली प्रभारी प्रमोद प्रजापति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला शिक्षिका और छात्र के बीच में प्रेम प्रसंग था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ दिन पहले गाजियाबाद में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब एक युवती नाबालिग किशोर को लेकर फरार हो गई थी। वहां भी युवती के पास किशोर ट्यूशन पढ़ने आता था।