Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

MBBS में दाखिला दिलाने के नाम पर छात्रा से 18 लाख की ठगी, गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी पुलिस

top-news

नोएडा। हापुड़ स्थित सरस्वती इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस के सामने आया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि छात्रा के साथ जिन जालसाजों ने ठगी की है,उस गिरोह के कई शातिरों को पूर्व में दबोचा जा चुका है।
सरगना की तलाश में कोतवाली पुलिस की टीमें बिहार सहित कई अन्य राज्यों में दबिश दे रही हैं। दिल्ली के रोहिणी के 80 साल के बुजुर्ग पीएन अवस्थी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईआईटी खडग़पुर में प्रोफेसर रह चुके हैं। पीएन अवस्थी की पोती ने नीट की परीक्षा दी थी। दिसंबर में राजीव सिंह नाम के एक व्यक्ति ने उनकी पोती से संपर्क किया और हापुड़ स्थित एक कालेज में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने की बात कही।
25 लाख की मांग
राजीव ने छात्रा को झांसे में लेने के लिए यह भी कहा कि वह सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र में कैरियर कंसल्टेंसी एजेंसी चलाते हैं। पीएन अवस्थी पोती को लेकर जब संबंधित एजेंसी पहुंचे तो यहां उनकी मुलाकात नैंसी सहित अन्य लोगों से हुई। संबंधित कालेज में दाखिला दिलाने के एवज में उनसे 25 लाख रुपये की मांग की गई। पीएन अवस्थी की तरफ से तीन चेक नौ-नौ व सात लाख रुपये के दिए गए। इनमें सात लाख रुपये का चेक स्पेलिंग की गलती के कारण बाउंस हो गया और 18 लाख रुपये का भुगतान हो गया। पैसे ट्रांसफर होने के बाद आरोपितों ने अपना नंबर बंद कर दिया। पीड़ित अपनी पोती को लेकर जब संबंधित एजेंसी पहुंचा तो वहां ताला लटका हुआ था।
करोड़ों की हो चुकी है ठगी
गिरोह के जालसाजों ने दर्जनों छात्रों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी की है। इस गिरोह का सरगना बिहार का नीरज सिंह हैं, जो अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। सरगना हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका है।