Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

महिला से छेड़खानी, विरोध पर सिरफिरे ने अपने गले पर रखी चाकू

top-news

गाजियाबाद। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में पति के दोस्त द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध पर आरोपित ने आत्महत्या की धमकी दी। अपने गले पर चाकू भी रख दिया।
पीड़िता के शोर मचाने पर भागा आरोपित
आरोपित की हरकत से परेशान महिला ने किसी तरह वहां से निकलकर शोर मचा दिया। जब आसपास के लोग वहां आने लगे तो आरोपित भाग गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
एक कालोनी में रहने वाले व्यक्ति एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके दोस्त अनमोल का उनके घर आना जाना लगा रहता है। बीती दोपहर व्यक्ति डयूटी गए थे और महिला घर पर अकेली थी। इसी बीच अनमोल घर पहुंचा और व्यक्ति के बारे में पूछने लगा। महिला ने ड्यूटी जाने की बात कही तो अनमोल जबरन उन्हें कमरे में ले गया और छेड़छाड़ करने लगा।
“प्रेम नहीं किया तो आत्महत्या कर लूंगा”
जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने जेब से चाकू निकालकर अपनी गर्दन पर रख लिया। धमकी दी कि यदि उससे प्रेम नहीं किया तो आत्महत्या कर लेगा। आरोपित की हरकत से परेशान महिला ने शोर मचा दिया।
महिला को चुप करने के लिए आरोपित ने उन्हें पीटा भी। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित मौके से फरार हो गया। एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनमाेल त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। किसी सूरत में महिला के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।