Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

3 छात्रों को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार, घटना की रात नशे में था आरोपी

top-news

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रविवार को एक 45 वर्षीय ठेकेदार की गिरफ्तार के साथ हिट एंड रन मामले की गुत्थी को सुझा लिया है। पुलिस ने रविवार को पुलिस ने आरोपित चालक को विश्व भारती गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गुलाब बीटा दो सेक्टर में रहता है, जिसने इंजीनियरिंग के तीन छात्रों को टक्कर मार कर घायल कर दिया था।
घटना की रात नशे में था आरोपी: पुलिस
पुलिस अधिकारी ने आरोपी के कबूलनामे का हवाला देते हुए कहा कि नए साल की पूर्व शाम एक पार्टी से लौट रहा था और कथित तौर पर नशे की हालत में था। अधिकारी ने बताया कि इस मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की छह टीमें बनाई गईं थीं, जिन्होंने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया, 31 दिसंबर की घटना में शामिल सफेद रंग की कार और चालक का पता लगाने के लिए सर्विलांस टीम की भी मदद ली।
31 दिसंबर की रात हुई थी घटना
जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल बिहार की रहने वाली छात्रा स्वीटी कुमार और उसके दो दोस्त 31 दिसंबर की रात करीब नौ बजे सड़क पर टहल रहे थे तभी तेज स्पीड से आ रही एक कार में उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें स्वीटी को गंभीर चोटें आई और उसकी एक निजी अस्पताल में सर्जरी भी हुई है। जबकि करसोनी और अंगनबा को मामूली चोटें आई। नोएडा पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना में घायल हुई तीनों छात्र बीटेक के हैं, जो अल्फा 2 बस स्टैंड के पास थे ओर डेल्टा सेक्टर की ओर जा रहे थे तभी एक अज्ञात कार की चपेट में आ गए।