Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

शराब न लाया दोस्त तो ईंट से कूंचकर की हत्या, गन्ने के खेत में शव फेंककर हुआ फरार

top-news

गाजियाबाद। शराब लाने से मना करने पर ईंट मारकर दोस्त की हत्या कर दी गई। घटना मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की नन्दनगरी कालोनी में शनिवार शाम की है। इसके बाद आरोपित ने तिबड़ा रोड पर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। मामले का पुलिस ने आठ घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से आलाकत्ल ईंट बरामद हुई है। घटना का इतनी जल्दी पर्दाफाश कर आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए मृतक के स्वजन ने मोदीनगर पुलिस का आभार जताया है।
एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नन्दनगरी का गौरव है। आरोपित गौरव व मृतक राकेश कुमार दोनों दोस्त थे। दोनो शनिवार दोपहर से ही शराब पी रहे थे। शाम के समय शराब खत्म हो गई। राकेश ने गौरव से शराब लाने को कहा। लेकिन गौरव ने मना किया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
हत्या कर खेंत में फेंका शव
गौरव ने गुस्सा होकर पास में पड़ी ईंट से राकेश के सिर पर ताड़बतोड हमले कर दिए। जिसमें राकेश की मौत हो गई। इसके बाद गौरव ने शव को तिबड़ा रोड पर एक के खेत में फेंक दिया।
ड्यूटी पर घर से निकले, लेकिन नहीं पहुंचे
मूलरूप से ग्रेटर नोएडा के चिपियाना के रहने वाले राकेश(54) मोदीनगर की नंदनगरी कालोनी में रहते थे। उनके दो बेटी व एक बेटा है। राकेश मजदूरी कर परिवार का लालन पालन करते थे। शनिवार सुबह करीब दस बजे राकेश ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। लेकिन शाम तक भी नहीं लौटे। स्वजन ने आसपास में पता किया। रिश्तेदारी व दोस्तों से भी पूछताछ की।