Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

दिल्ली में आज PM मोदी का रोड शो, इन मार्गों पर जानें से बचें

top-news

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सोमवार को संसद मार्ग के पास रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। रोड शो में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने के मद्देनजर यातायात पुलिस ने संसद मार्ग के आसपास कुछ रास्तों को यातायात के लिए बंद किया है।
वहीं, कुछ रास्तों पर यातायात डायवर्ट किया गया है। यातायात पुलिस ने लोगों से इस दौरान नई दिल्ली के आसपास आने से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है। यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, रोड शो दोपहर तीन बजे शुरू होगा।
दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक अशोक रोड, संसद मार्ग, जय सिंह रोड, रफी मार्ग, जंतर-मंतर रोड, इम्तियाज खान मार्ग और बंगला साहिब लेन यातायात के लिए बंद रहेगी।
ये मार्ग रहेंगे प्रभावित
रोड शो के चलते बाबा खड्ग सिंह रोड, कनाट प्लेस आउटर सर्किल, पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड, मिंटो रोड, मंदिर मार्ग, बाराखंबा रोड, पंचकुईयां रोड, रायसिना रोड, टालस्टाय रोड, जनपथ, फिरोजशाह रोड, रफी मार्ग (सुनहरी मस्जिद से रेल भवन), रानी झांसी रोड, डीबीजी रोड, चेम्सफोर्ड रोड, भाई वीर सिंह मार्ग, डीडीयू मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाइओवर, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग प्रभावित रहेंगे।