Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Brain Health: ब्रेन हेल्थ और स्ट्रेस रिलीफ में कारगर साबित हो रही है आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी अश्वगंधा

top-news

Brain Health: आयुर्वेदिक चिकित्सा में वर्षों से प्रयोग की जा रही अश्वगंधा को लेकर एक हालिया शोध ने इसके चमत्कारी प्रभावों की पुष्टि की है। जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, अश्वगंधा का सेवन न केवल मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है बल्कि यह याददाश्त को भी तेज करता है। विशेषज्ञों की टीम ने बताया कि 225 मिलीग्राम की नियमित खुराक लेने के एक घंटे के भीतर ही इसके सकारात्मक असर देखने को मिल सकते हैं।

Brain Health: इस तरह किया गया अध्ययन

इस अध्ययन में 23 वर्ष औसत आयु के 59 स्वस्थ युवाओं को शामिल किया गया था। इन प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटकर एक महीने तक अश्वगंधा और प्लेसबो दिया गया। परिणामों से पता चला कि जिन लोगों ने अश्वगंधा का सेवन किया, उनकी एकाग्रता, मानसिक थकान और तनाव में काफी कमी देखी गई। विशेषज्ञों का मानना है कि यह जड़ी-बूटी तत्काल तनाव से राहत देने का एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प हो सकती है।

जाने रिसर्च में क्या आया सामने

पूर्व के Brain Health अध्ययनों में भी यह सामने आया है कि अश्वगंधा नींद की गुणवत्ता, एथलेटिक प्रदर्शन और पुरुषों में प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में मददगार हो सकती है। साथ ही, कुछ सीमित शोधों में यह भी संकेत मिला है कि यह डायबिटीज़ और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक हो सकती है। हालांकि विशेषज्ञ यह भी चेतावनी देते हैं कि किसी भी सप्लीमेंट या औषधि का उपयोग चिकित्सकीय सलाह के बिना न करें, क्योंकि कुछ लोगों में इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।