Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

टॉयलेट करने के लिए रोकी बाइक, पीछे से आ धमके बदमाश, लूटपाट कर मारी गोली

top-news

गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश में बदमाश पूरी तरह से बेखौफ हो गए हैं। यूपी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ताजा मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद का है। जहां एक युवक को बाइक रोककर टॉयलेट करना महंगा पड़ गया। बदमाशों ने लूटपाट कर उसको गोली मार दी। गनीमत रही कि युवक हमले में बच गया।
देर रात घर लौट रहा था टेक्नीशियन
पुलिस जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात घर लौट रहे वोल्टाज कंपनी के टेक्नीशियन को बदमाशों ने गोली मार दी। पहले बदमाशों ने उससे लूटपाट की। जब पीड़ित ने विरोध किया तो गोली मार दी। गोली कंधे में लगी है। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए गाजियाबाद पुलिस ने दो टीमें गठित कर दी हैं।
दुहाई गांव जाने वाले रास्ते पर हुई लूटपाट
पुलिस के अनुसार वारदात मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के दुहाई गांव को जाने वाले कच्चे रास्ते पर हुई। मोहित चौधरी वोल्टास कंपनी में काम करता है। मोहित गुरुवार देर रात अपनी पत्नी के साथ गांव लौट रहा था। रास्ते में टॉयलेट लगी तो बाइक रोककर टॉयलेट करने लगे।
पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उससे बैग लूट लिया। इस बैग में जरूरी सामान था और दो हजार रूपये थे। मोहित ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी जो उसके कंधे पर लगी। पीड़ित ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। एसीपी कविनगर ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालक उसकी ठीक है। बदमाशों की खोज की जा रही है।