Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

IPL के पूर्व चेयरमैन Lalit Modi को दूसरी बार हुआ कोविड, दिया जा रहा ऑक्सीजन सपोर्ट

top-news

नई दिल्ली। आईपीएल (IPL) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी (Lalit Modi) लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उन्हें इन्फ्लूएंजा, निमोनिया के साथ दो हफ्ते में दो बार कोविड हुआ था। मेक्सिको सिटी में रह रहे ललित मोदी को उनके बेटे और डॉक्टर्स एयरलिफ्ट करके लंदन ले गए और वहां उनका इलाज कराया। यह जानकारी खुद ललित मोदी ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी।
Lalit Modi को दो हफ्तों में दूसरी बार हुआ कोरोना
बता दें कि आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी (Lalit Modi) मौत के मुंह से बाहर निकल आए है। उन्हें इंफ्लूएंजा, निमोनिया के साथ दो हफ्ते में दो बार कोविड हुआ था। इसकी जानकारी ललित मोदी ने खुद दी। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ललित मोदी ने बताया कि डॉक्टर और बेटा कुशल एयर एम्बुलेंस से मुझे लंदन लाए और मेरा इलाज कराया, इस वजह से मैं मौत के मुंह से वापस आ सका, लेकिन अभी भी मुझे 24 घंटे बाहरी ऑक्सीजन पर ही रहना पड़ता है।
उन्होंने साथ ही कहा,
”दो डॉक्टर्स ने तीन हफ्ते तक मेरा इलाज किया और लगातार निगरानी की। एक डॉक्टर ने मेक्सिको सिटी में मेरी देखभाल की और दूसरे ने मेरा लंदन में ख्याल रखा। उनकी तारीफ के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि विमान आरामदायक रही। विस्तारा जेट को भी धन्यवाद। मैं सभी का बहुत आभारी हूं। सब के लिए प्यार। मेरे बेटे, मित्र और मेरे करीबी दोस्त हरीश साल्वे, जो दो सप्ताह तक पूरी तरह से मेरे साथ थे। वे सभी मेरा परिवार हैं और मेरा हिस्सा हैं। भगवान भला करे। जय हिन्द।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *