Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

फरार होने के लिए शातिर लुटेरे ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाब में आरोपित के पैर पर लगी गोली

top-news

नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस संग हुई मुठभेड़ में बुधवार देर रात शातिर लुटेरा कृष्णा उर्फ चीरा घायल हो गया। दिल्ली के कल्याणपुरी के चीरा ने मोबाइल और चेन लूट की दर्जनों वारदात को अंजाम दिया है। नोएडा के अलावा अन्य जिलों से भी मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
पुलिस को मिली थी सूचना
शातिर के कब्जे से लूट के चार मोबाइल, चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए है। एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि शातिर लुटेरा कृष्ण किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में नोएडा आने वाला है। सूचना पर विभिन्न कोतवाली पुलिस की टीमें अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में गश्त करने लगी। देर रात सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में सेक्टर-62 जयपुरिया रोड से एक बाइक सवार गुजरा।
पुलिस ने बदमाश के पैर पर चलाई गोली
संदिग्ध लगने पर जब उसे पुलिस की टीम ने रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग की। जवाब में पुलिसकर्मियों की ओर से चलाई गई एक गोली बदमाश के पैर में लग गई। घायल बदमाश की पहचान दिल्ली के कृष्णा के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए नजदीक के जिला अस्पताल में भेजा गया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि बीते एक सप्ताह में नोएडा के अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में उसने मोबाइल लूट की पांच घटनाओं को अंजाम दिया है।