Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दो भाइयों के बीच चला लाठी-डंडा और फायरिंग

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-151 स्थित लैंड फार्म हाउस में रविवार रात को दो पक्षों के बीच जमीन के कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। यह झगड़ा दो सगे भाइयों  भारत शर्मा और नीरज शर्मा – के बीच पुरानी जमीन रंजिश को लेकर हुआ। देखते ही देखते बात हाथापाई से आगे बढ़कर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला और अंत में फायरिंग तक पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर ज्यादातर लोग भाग निकले। इस हिंसक झड़प में हालांकि किसी की जान नहीं गई, लेकिन मामला बेहद तनावपूर्ण बन गया। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर।

Greater Noida: पुलिस ने बताया आँखो देखी 

उपनिरीक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि करीब 80-90 लोग आपस में मारपीट कर रहे थे और जान से मारने की धमकियाँ दे रहे थे। जांच में पता चला कि विवाद दो गुटों में था। पहले पक्ष में भारत शर्मा, सतस्वरूप शर्मा, मनोज कौशिक, अर्जुन तोमर, अशोक सिंह, सुरेश सिंह और रामकिशन शामिल थे। दूसरे पक्ष में नीरज शर्मा, कुशल राठी, गौरव राठी, विजय अत्री, सतीश कुमार, नरेंद्र कुमार, यशपाल, राजेश कुमार, श्याम, कृष्ण, विनीत, रोहन और आशीष जैसे 13 नाम सामने आए हैं। इसके अतिरिक्त 60-70 अन्य अज्ञात लोग भी इस झगड़े में शामिल थे।

पुलिस ने इन धाराओं के साथ केस किया दर्ज

बता दे कि Greater Noida कोतवाली पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा-191 (2) (दंगा), 190 (गैरकानूनी जमावड़ा), 109 (हत्या का प्रयास), 352 (जानबूझकर अपमान), और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है और फरार लोगों की तलाश तेज़ कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।