Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

दूध लेने निकली 15 साल की बच्ची से हैवानियत, ई-रिक्शा में सवार युवकों ने किया दुष्कर्म

top-news

गाजियाबाद। थाना क्षेत्र की एक कालोनी में दूध लेने गई किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी किशोरी घर से दूध लेने गई थी। इसी दौरान वह लेट हो गई। इसके बाद ई-रिक्शा में सवार दो युवकों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
जानें पूरा मामला
पीड़ित के मुताबिक, घर पर डांट के डर से किशोरी ने रिश्तेदारी में जाने की योजना बना ली। आरोप है कि रास्ते में ई-रिक्शा सवार दो युवक मिले। जिन्होंने बस तक छोड़ने का बहाना बनाकर उसको ई रिक्शा में बैठा लिया। आरोप है कि जलालपुर रोड पर एकांत स्थान पर ले जाकर आरोपितों ने किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मुंह खोलने पर उसको जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपितों ने किशोरी के साथ मारपीट भी की। इसके बाद उसको बस में दिल्ली के लिए बैठा दिया।
गाजियाबाद के एएलटी चौराहे पर जाकर किशोरी बस से उतर गई और उसने वहां की पुलिस को आपबीती सुनाई। वहां की पुलिस ने इस मामले में मुरादनगर पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस किशोरी को लेकर मुरादनगर ले आई। इसकी जानकारी मिलने पर किशोरी के परिवार के सदस्य भी थाने पहुंच गए। मामले में पुलिस ने नाजिम निवासी नूरगंज, उसके साथी शाहिद निवासी मलिक नगर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।