Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

11 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने की गंदी हरकत; मुंह दबाकर किया दुष्कर्म; जान से मारने की भी दी धमकी

top-news

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एक गाांव में बुधवार देर शाम एक 11 वर्षीय बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची की तबीयत बिगड़ गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान है। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानें पूरा मामला
बच्ची अपने बड़े भाई और भाभी के साथ किराये के मकान में रहती है। भाई मजदूरी करता है। जबकि भाभी घरेलू सहायिका काम करती है। इस मकान में 10 कमरे हैं। सभी कमरों में किरायेदार रहते है। बुधवार शाम को भाई और भाभी मजदूरी करने गए थे। जब शाम को आठ बजे लौटे तो उन्हें घर में बच्ची नहीं मिली। उन्होंने काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला।
पीड़ित परिवार के सामने वाले कमरे से 24 वर्षीय अजय उर्फ विक्की नाम का युवक बच्ची को लेकर बाहर निकला। अजय ने कहा बच्ची उसके कमरे में छिपी हुई थी। बच्ची के खून में सने कपड़े देखकर भाभी को अनहोनी की आशंका हुई। बच्ची रो रही थी और बहुत डरी हुई थी। पूछने पर सहमी बच्ची ने घटना के बारे में बताया। उसके रोने पर आरोपित ने मुंह दबा दिया था। आरोपित ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। स्वज ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को जीटी रोड से एक घंटे के भीतर ही तलाश कर लिया। आरोपित बस में बैठकर भागने की फिराक में था।
बच्ची की तबीयत बिगड़ी
घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वजन का कहना है कि बच्ची के चेहरे पर भी नाखून से खरोंचने के निशान है। इसके अलावा उसके शरीर पर कई चोट के निशान हैं। बच्ची ने बताया कि इससे पहले भी आरोपित ने उसे कई बार कमरे में बुलाने की कोशिश की थी, लेकिन वह उसके कमरे में नहीं जाती थी। बुधवार को आरोपित उसे बहला-फुसलकर ले गया था।
पीड़ित बच्ची पर थी दो बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी
भाई-भाभी के एक वर्षीय और तीन वर्षीय दो बच्चे हैं। भाई व भाभी दोनों बच्चों को पीड़ित बच्ची की जिम्मेदारी पर कमरे में छोड़कर मजदूरी करने चले जाते हैं। बुधवार को भी दोनों बच्चों को पीड़ित बच्ची की जिम्मेदारी पर छोड़कर गए थे। शाम को घर लौटने पर दोनों बच्चे अकेले थे। पीड़ित बच्ची कमरे में नहीं थी।