Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

6 माह पहले दुष्कर्म करके छीन ले गए थे महिला का मोबाइल, फोन चालू करते ही पुलिस ने जीजा-साले को दबोचा

top-news

नोएडा: यूपी की नोएडा फेस 2 थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नोएडा पुलिस ने 6 महीने पहले हुए दुष्कर्म और फोन लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी जीजा-साले हैं। एक आरोपित की पहचान जसवंत तोमर के रूप में हुई है। यह उत्तर प्रदेश के संभल का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित महिला का लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इसके बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, नोएडा पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह थी घटना
एडिशनल डीसीपी साद मियां खां ने बताया कि 22 जुलाई को पीड़िता कंपनी में काम करने के बाद जब वह रात नौ बजे के करीब अपने घर जा रही थी। वह ग्रीन बेल्ट में अपने दोस्त के साथ थी। इस दौरान उन्होंने युवती के साथी के साथ मरपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला का मोबाइल और कीमती सामान छीनकर फरार हो गए थे। पीड़िता ने वारदात के बाद थाने में केस दर्ज कराया था।
फोन ऑन करते ही लोकेशन के आधार पर पकड़े गए
पुलिस के मुताबिक महिला से दुष्कर्म और लूट की घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया था। इसके अलावा पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल सर्विलांस पर डाला था। आरोपियों ने जैसे ही मोबाइल ऑन किया, पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई। आरोपित जसवंत ने 2 जनवरी को पीड़िता का फोन ऑन किया। इसकी जानकारी तलाश में जुटी टीमों को लगी। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रैक करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले
वहीं इस मामले के लिए कोतवाली क्षेत्र में स्थित 150 फैक्ट्री के एक हजार से अधिक कामगारों का सत्यापन कराया गया। इसके अलावा पुलिस ने आसपास लगे और फेस-2 क्षेत्र के करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एडीसीपी ने बताया कि इसमें उन कामगारों को भी ट्रेस किया गया जो शहर छोड़कर गए थे। दोनों ही आरोपी चुपचाप अपना काम कर रहे थे। इन लोगों ने किसी प्रकार का पैनिक नहीं किया। ऐसे में इनको पकड़ा नहीं जा सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *