Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

पत्नी के शव को कमरे में बंद कर फरार हुआ पति; कई दिनों बाद पड़ोसियों को आई बदबू, तब मामला आया सामने

top-news

नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र स्थित बिशनपुरा गांव में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया। कई दिन तक कमरे का दरवाजा न खुलने और अंदर से बदबू आने के बाद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। बिल्डिंग में रह रहे अन्य किरायेदारों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
जानें पूरा मामला
सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर महिला का शव पड़ा हुआ था,जो पूरी तरह से सड़ चुका था। आशंका जाहिर की जा रही है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। शव के आसपास खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला के स्वजन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
मंगलवार देर शाम स्वजन नोएडा पहुंचे। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मऊ के सूरज की शादी करीब तीन साल पहले वहीं की अंजलि के साथ हुई थी। रोजगार की तलाश में करीब एक साल पहले सूरज पत्नी संग नोएडा आ गया और फर्नीचर की दुकान पर काम करने लगा। फरार पति की तलाश में कोतवाली पुलिस की दो टीमें नोएडा और मऊ सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपित के बारे में कुछ अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। हत्या और खुदकुशी के पहलू पर भी पुलिस की टीम जांच कर रही है।
नौकरी छूटने पर हुआ था विवाद
बिल्डिंग में रहने वाले अन्य किरायेदारों ने बताया कि सूरज की करीब एक महीने पहले नौकरी छूट गई थी और वह नई नौकरी की तलाश कर रहा था। नौकरी छूटने के बाद सूरज और पत्नी में आए दिन लड़ाई होने लगी थी। इसके अलावा सूरज पत्नी पर शक भी करता थाा। पूर्व में वह पत्नी को कई बार पीट चुका था। अंजलि जब भी सूरज से नौकरी करने की बात कहती थी तो वह गुस्सा हो जाता था।