Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

गाजियाबाद में लिवर फटने से ऑटो चालक की हुई थी मौत, चौकी प्रभारी निलंबित

top-news

गाजियाबाद। ऑटो चालक धर्मपाल की मौत लिवर, गुर्दा व तिल्ली फटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी जानकारी हुई है, हालांकि विसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन डा. दीक्षा शर्मा ने मामले में नामजद कनावनी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार को मंगलवार को निलंबित कर दिया।
दो सिपाही लाइन हाजिर किए गए हैं। मजिस्ट्रियल जांच के लिए पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट भेज दी। डा. अनिल विश्वकर्मा, डा. नीरज और डा. डीके वर्मा के पैनल ने रविवार रात में धर्मपाल यादव के शव का पोस्टमार्टम किया। उसकी वीडियोग्राफी कराई गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धर्मपाल के शरीर पर कोई भी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। सिर्फ पैर के दोनों घुटनों पर खरोंच थी। लिवर, गुर्दा और तिल्ली फटी थी। इन्हीं तीनों अंगों के फटने से उनकी मौत हुई थी। प्रकरण काफी चर्चित होने के कारण पुलिस ने विसरा भी सुरक्षित रखा है, ताकि जरूरत पड़ने पर भविष्य में इसका प्रयोग किया जा सके।
चोट लगने का कारण पता करना कठिन
पुलिस का कहना है कि किसी भारी वस्तु से दबने से ऐसा होता है कि शरीर के बाहरी हिस्सों में चोट के निशान नहीं होते हैं। एक घंटे चला पोस्टमार्टम सोमवार रात में 12 से एक बजे तक धर्मपाल यादव के शव का पोस्टमार्टम हुआ। रात में ही पुलिस ने उसके शव को गृह जनपद कासगंज भेजवा दिया।
बता दें कि ग्राम नागला थाना बांसगांव जिला कासगंज के 28 वर्षीय धर्मपाल यादव यहां कनावनी में किराए पर रहते थे। वह ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करते थे। रविवार रात कनावनी पुश्ता पर उनकी ऑटो से साइकिल सवार की टक्कर हुई थी। पुलिस उन्हें कनावनी पुलिस चौकी लाई थी। रात में एक बजे छोड़ा था। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनकी मौत हो गई थी। स्वजन ने पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाकर करीब साढ़े आठ घंटे तक प्रदर्शन किया था।