Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

कार से टक्कर के बाद कोमा में गई छात्रा की हालात में सुधार, सप्ताह भर और अस्पताल में भर्ती रहना होगा

top-news

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में 31 दिसंबर की रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल इंजीनियरिंग की छात्रा हालात अब सुधर रही है। वह अब खाना भी खा रही है, साथ ही लोगों से बातचीत कर रही है। हालांकि डॉक्टर ने कहा कि इसे अभी 6-7 से दिन तक अस्पताल में ही भर्ती रहना होगा। बता दें कि छात्रा हादसे के बाद कोमा में चली गई थी, लेकिन दो-तीन दिन बाद वह होश में आ गई थी।
छात्रा की मदद के लिए आगे आए लोग
छात्रा की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने भी 11 लाख रुपये की मदद की है। साथ ही स्कूल प्रशासन ने भी 3-4 लाख रुपये के साथ अब तक कुल 32-33 रुपये की मदद पहुंच चुकी है। इसमें सोशल मीडिया के जरिए भी मदद जुटाई गई है।
अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं
मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, उसकी जल्दी ही गिरफ्तारी होगी।
पैदल जाते समय मारी टक्कर
नालेज पार्क स्थित जीएनआइओटी कालेज से इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की पढ़ाई करने वाले चार छात्र 31 दिसंबर को अल्फा-दो सेक्टर के बस स्टैंड से डेल्टा एक सेक्टर की तरफ पैदल जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार सैंट्रो कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। कोतवाली में छात्र शिवम ने एफआइआर दर्ज कराई।
पुलिस को बताया कि वह अपने तीन दोस्तों करसोनी डोंग, स्वीटी कुमारी व अनगनवा के साथ जा रहे थे। कार सवार ने टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। घटना में तीनों दोस्तों को चोट लगी थी। उपचार के बाद दोस्तों करसोनी व अनगनवा को छुट्टी मिल गई है। अधिक चोट लगने के कारण स्वीटी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उपचार के दौरान वह कोमा में चली गई थी।