Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद पहुंचना जल्द होगा आसान, यमुना नदी पर 315 करोड़ की लागत से तैयार हुआ पुल

top-news

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर और फरीदाबाद के बीच की दूरी कम करने के लिए पुल बनकर लगभग तैयार हो चुका है, लेकिन पुल पर आवाजाही के लिए बनने वाली एप्रोच रोड का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव पिछले करीब चार साल से शासन में अटका है।
शासन ने अब इस पर तेजी दिखाते हुए जमीन अधिग्रहण को धनराशि जारी करने के लिए लोक निर्माण विभाग से जानकारी मांगी है। शासन से धनराशि मिलते ही जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा। गौतमबुद्ध नगर व फरीदाबाद के बीच आवाजाही के लिए कालिंदी कुंज, दिल्ली होते हुए दोनों शहरों के बीच आवाजाही के अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का विकल्प हैं। दोनों रास्ते लंबे होने कारण समय अधिक लगता है।
पुल 9 साल बाद हुआ तैयार
गौतमबुद्ध नगर और फरीदाबाद के बीच की दूरी कम कम करने के लिए गौतमबुद्ध नगर के अट्टा गुजरान और फरीदाबाद के मंझावली के बीच यमुना नदी पर पुल बनाने की योजना तैयार की गई थी। 2014 में इस पुल का शिलान्यास हुआ। तकरीबन नौ साल के लंबे वक्त के बाद अब यह पुल बनकर तैयार हो चुका है। हरियाणा की ओर एप्रोच रोड का निर्माण भी शुरू हो चुका है।
315 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है पुल
यमुना नदी पर 315 करोड़ रुपये की लागत से 630 मीटर लंबा पुल तैयार किया गया है। इस पुल को हरियाणा सरकार ने बनवाया है। यमुना नदी के दोनों और हरियाणा की जमीन है। पुल की एप्रोच रोड के लिए भी हरियाणा का लोक निर्माण विभाग जमीन अधिगृहीत कर चुका है।