Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Noida में वेस्ट टू वंडर पार्क! अब शहर में दिखेंगे शेर, हाथी और चीता

top-news

Noida: नोएडा वासियों के लिए अब शेर, हाथी, चीता और अन्य जंगली जानवरों को देखने के लिए दूर दराज सफारी या चिड़ियाघर जाने की ज़रूरत नहीं है। नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 94 में लगभग 18 एकड़ भूमि पर वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इस पार्क की सबसे खास बात यह है कि यहां दिखने वाले जानवर असली नहीं बल्कि कबाड़ से तैयार की गई कलाकृतियाँ होंगी। ये जानवर अलग-अलग लोहे, मोटर पार्ट्स, पुरानी मशीनों आदि के टुकड़ों से तैयार किए गए हैं, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कला का नया रूप भी लोगों के सामने आएगा।

Noida: गर्मी की छुट्टियों में लुत्फ उठा सकेंगे बच्चे

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों और परिवारों को मिलेगा नया रोमांचक स्थान। स्कूलों की छुट्टियां मई से शुरू हो रही हैं और इसी दौरान पार्क का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। परिवारों के लिए यह पार्क एक उत्तम पिकनिक स्थल बनेगा, जहां बच्चों के लिए झूले, खेलने की जगह और मनोरंजन के अन्य साधन भी उपलब्ध होंगे। प्राधिकरण का उद्देश्य है कि बच्चे न केवल मनोरंजन करें बल्कि कबाड़ से कला बनाने की प्रेरणा भी लें। यह पार्क बच्चों की कल्पनाओं को उड़ान देने वाला केंद्र बनने जा रहा है।

इन तरीकों से सजाया जा रहा है पार्क

बता दे कि Noida में बन रहे पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए विशेष रंगीन लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है, जो शाम होते ही जानवरों की आकृतियों को जीवंत रूप देगी। पूरे पार्क में स्थापित ये कबाड़ से बने जीव जैसे ही रोशनी में चमकेंगे, एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेंगे। पार्क के निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा। नोएडा का यह अनोखा प्रयास न केवल कला और पर्यावरण के क्षेत्र में मिसाल बनेगा बल्कि यह स्थान शहर की नई पहचान भी बन सकता है।