Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

5 महीने बाद जिंदगी से जंग हार गए रविंद्र, शिमला जाते समय दुर्घटना में हुए थे घायल

top-news

नोएडा। शिमला जाते समय ठियोग के माईपुल के समीप कार पर पत्थर गिरने से हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए रविंद्र भड़ाना करीब पांच महीने बाद जिंदगी की जंग हार गए। सलारपुर के रविंद्र का बीते कई माह से एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था।
हादसे में उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई थी। मौत की जानकारी जैसे ही स्वजन को मिली घर में मातम छा गया। 20 अगस्त को रविंद्र अपने दोस्तों के साथ शिमला जा रहे थे। शाम चार बजे के करीब रविंद्र जब माईपुल के समीप पहुंचे तभी कार पर पत्थर गिर पड़ा। उस समय कार रविंद्र ही चला रहे थे।
मंगलवार को किया जाएगा रविंद्र का अंतिम संस्कार
इस हादसे में कार में बैठे पिंकू नागर और उमेश चंद्र भाटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविंद्र और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक रविंद्र के एक बेटी और दो बेटे हैं। मंगलवार को रविंद्र का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रविवार को सलारपुर स्थित मृतक के घर पर परिचित और रिश्तेदार स्वजन को सांत्वना देते रहे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेता और मृतक के परिवार के सदस्य अशोक भाटी ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ सभी भीमा काली मां के दर्शन के लिए गए थे।