Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

मिगसन (MIGSUN) बिल्डर ने प्राधिकरण की सर्विस लेन पर किया कब्जा, बिल्डर पर दर्ज हो एफ आई आर।

top-news

ग्रेटर नोएडा (कपिल कुमार)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर ईटा टू में मिगसन (MIGSUN) बिल्डर द्वारा प्राधिकरण की सर्विस लेन पर कब्जा कर लिया है सर्विस लेन को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है कुछ हिस्से में मलवा डाल दिया गया है ड्रेन लाइन को भी तोड़ दिया गया है या कहे तो पूरी सर्विस लेन को छतिग्रस्त करके अपने कब्जे में कर लिया है अब उस सर्विस लेन का इस्तेमाल कोई बाहरी व्यक्ति नहीं कर सकता है।

हम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से पूछना चाहते हैं क्या उन्होंने सर्विस लेन बिल्डर को दे दी है बिल्डरों को खुली छूट दे रखी है सरकारी संपत्ति को कब्जा ने की और प्राधिकरण की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की, सर्विस लेन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है प्राधिकरण का करोड़ों रुपए का नुकसान बिल्डर द्वारा किया गया है।

मिगसन बिल्डर पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जो भी प्राधिकरण का नुकसान हुआ है बिल्डर पर पेनल्टी लगाई जाए। प्राधिकरण के पूरे नुकसान की भरपाई बिल्डर द्वारा की जाए, बिल्डर के ऊपर प्राधिकरण को एफ आई आर दर्ज करानी चाहिए जिससे कि भविष्य में कोई बिल्डर प्राधिकरण की संपत्ति पर कब्जा ना करें।