Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

HDFC Bank Share Price: एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के रिकॉर्ड तोड़ नतीजों से शेयरों में उछाल, निवेशकों में खुशी की लहर

top-news

HDFC Bank Share Price: सोमवार को एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे शेयर बाजार में भी तेजी का माहौल बना। एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 1.3% और आईसीआईसीआई बैंक में 0.9% की बढ़त देखी गई। इस तेजी के चलते निफ्टी बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में करीब 2% की उछाल आई, वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स भी 0.6% चढ़ गया। खास बात यह रही कि एचडीएफसी बैंक निफ्टी 50 का सबसे बड़ा ड्राइवर बना।

HDFC Bank Share Price: मुनाफों में देखी गई इतने प्रतिशत की बढ़त

दोनों बैंकों ने चौथी तिमाही में विश्लेषकों की उम्मीदों से बेहतर नतीजे पेश किए। एचडीएफसी बैंक ने मार्जिन और एसेट क्वालिटी में सुधार दिखाया, और प्रबंधन ने वित्तीय वर्ष 2027 में उद्योग से अधिक ऋण वृद्धि का भरोसा जताया। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक ने सभी मोर्चों पर दमदार प्रदर्शन किया। बैंक का शुद्ध मुनाफा अनुमान से 6% अधिक रहा और नेट इंटरेस्ट मार्जिन में 16 बेसिस पॉइंट की बढ़त देखी गई। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 11% बढ़ी और प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 17% की वृद्धि हुई।

इन बैंको के शेयर में भी देखी गई तेजी

वहीं HDFC Bank Share Price में बात अगर बैंक की करे तो ब्रोकरेज हाउसेस ने इन बैंकों पर अपनी सिफारिशें मजबूत की हैं। जेएम फाइनेंशियल ने आईसीआईसीआई बैंक पर ‘BUY’ रेटिंग देते हुए 1,650 रुपये का लक्ष्य तय किया है, जबकि जेफरीज ने एचडीएफसी और आईसीआईसीआई को सेक्टर में शीर्ष पसंद बताया है। एलएसईजी के मुताबिक, आईसीआईसीआई बैंक का औसत टारगेट अब 1,600 और एचडीएफसी बैंक का 2,120 हो गया है। वहीं यस बैंक के शेयरों में भी 5% की तेजी आई, क्योंकि बैंक ने उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे दिए और 2026 तक 12–15% ऋण वृद्धि का लक्ष्य रखा है।