Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी के जाने से क्यों परेशान हैं शहर के लोग?

top-news

  • सलील यादव को दोबारा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में वापिस तैनात करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।
  • जिन अधिकारियों का ट्रांसफर सालों पहले हो चुका है वह आज भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ही कार्य कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (GREATER NOIDA AUTHORITY) का एक अधिकारी जिसको उसकी कार्य करने की शैली से जाना जाता था। जिस व्यक्ति ने एक बार शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में पूर्व में प्रभारी महाप्रबंधक रहे सलिल यादव (SALIL YADAV) से एक बार शिकायत की उसको दोबारा शिकायत के बारे में अधिकारी से बात करने की जरूरत नहीं पड़ी। उससे पहले ही तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायत को समाप्त कर आते थे। कुछ दिन पहले इस अधिकारी का ट्रांसफर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से UPSIDA में कर दिया गया। जिससे शहर के लोगों में नाराजगी उत्पन्न हो गई है। लोगों का कहना है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में पहले से ही अधिकारी कम है और जो काम करने वाले अधिकारी हैं उनका ट्रांसफर किया जा रहा है जबकि प्राधिकरण में ऐसे भी अधिकारी हैं जिनका ट्रांसफर सालों पहले हो चुका है लेकिन आज भी प्राधिकरण में ही जमे हुए हैं। शहर में ज्यादातर बने व्हाट्सएप ग्रुप में अधिकारी के ट्रांसफर को लेकर के लोगों के द्वारा नाराजगी जाहिर की जा रही है।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जीएम पद पर रहे सलील यादव की वापस ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में तैनाती की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी उमेश चंद निगम (UMESH CHAND NIGAM) को सौपा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में पिछले लगभग 2 साल से वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में सलील यादव कार्यरत थे। अलोक नागर (ALOK NAGAR) का कहना है की वरिष्ठ प्रबंधक सलील यादव की कार्यशैली बहुत ही साफ स्वच्छ ईमानदार एवं निष्ठावान थी। उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में वरिष्ठ प्रबंधक एवं महाप्रबंधक प्रभारी के रूप में कार्यरत रहते हुए ग्रेटर नोएडा शहर एवं गांव की विभिन्न समस्याओं पर तत्काल समाधान करने का कार्य किया था। उनके पास किसी भी स्तर का कोई भी समस्या लेकर पहुंचता था तो सलील यादव के द्वारा तत्काल उस समस्या के समाधान हेतु कार्य किया जाता था इसलिए उनकी कार्यशैली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सबसे ईमानदार अफसर के रूप में मानी जाती रही है।

दिनेश नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक सलील यादव जी की कार्यशैली को देखते हुए करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण मांग करते हैं कि पुनः उन्हें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनाती दी जाए ताकि यहां की समस्याओं का समाधान हो सके। इसीलिए आज संगठन के कार्यकर्ताओं ने सलील यादव की दोबारा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में वापसी की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी उमेश चंद निगम को ज्ञापन सौपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *