Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त
● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री
● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी
● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी
● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला
● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में इस प्‍ लेइंग 11 के साथ उतर सकता है भारत
- sakshi choudhary
- 07 Jan, 2023
नई दिल्ली। भारतीय टीम और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 7 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
बता दें कि सीरीज (IND vs SL) में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही है। दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आखिरी मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) दूसरे टी-20 मैच में मिली हार के बाद तीसरे मैच में प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए नजर आ सकते है।
- ये खिलाड़ी करेंगे पारी का आगाज
तीसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) के साथ रितुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को पारी का आगाज करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि शुभमन गिल (Shubman Gill) ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।
लेकिन वो दोनों टी-20 मुकाबलों में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। पहले टी-20 में 7 रन, तो दूसरे में मात्र 5 रन बनाकर गिल जल्दी पवेलियन लौट गए। ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा है कि गिल को तीसरे टी-20 मैच में ड्रॉप किया जा सकता है। उनकी जगह रितुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है। - ऐसा हो सकता है टीम का मिडिल ऑर्डर
अगर बात करें भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की तो तीसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या का खेलना तय माना जा रहा है। दूसरे टी-20 मैच में सूर्या का बल्ला आग उगलता नजर आया था। उन्होंने तेज अर्धशतक जड़ा था। हालांकि हार्दिक और दीपक ने पहले टी-30 मैच में शानदार पारी खेली थी। लेकिन दूसरे मैच में वो जल्दी आउचट हो गए। साथ ही डेब्यू मैच में राहुल त्रिपाठी ने कुछ बड़े शॉट जड़े थे, ऐसे में तीसरे टी-20 मैच में उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है। - ये खिलाड़ी निभाएंगे मैच फिनिशर की भूमिका
मैच फिनिशर का रोल स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल निभाते हुए नजर आ सकते है। दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने टीम इंडिया की पारी को मुश्किल वक्त में संभाला और तेज अर्धशतक जड़ा था। उनके टी-20 का वो पहला अर्धशतक रहा, 20 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने फिफ्टी जमाया और रविंद्र जडेजा समेत कई खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा। - ऐसा रहेगा गेंदबाजी सेक्शन
अगर बात करें गेंदबाजी सेक्शन की तो युवा गेंदबाज उमरान मलिक तीसरे टी-20 मैच में तेज गेंदबाजी यूनिट को लीड कर सकते है। वहीं हर्षल पटेल की तीसरे टी-20 में वापसी हो सकती है। अर्शदीप सिंह को दूसरे टी-20 मैच में नो-बॉल की झड़ी लगाने के चलते बेंच पर बिठाया जा सकता है। इसके अलावा शिवम मावी उमरान मलिक का साथ देते हुए नजर आएंगे। वहीं स्पिन सेक्शन की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल। इन दोनों की मदद दीपक हुड्डा भी कर सकते है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *