Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

बॉलीवुड ने मुख्यमंत्री योगी से लगाई कई गुहारें, सुनील शेट्टी बोले बॉयकॉट से बचाओ, जैकी श्राफ बोले- पॉपकॉर्न सस्ते करवाओ

top-news

सोशल मीडिया पर चल रहे बॉयकाट बॉलीवुड अभियान से हिंदी फिल्म उद्योग काफी डरा हुआ है क्योंकि इस अभियान की वजह से कई बड़े बजट की फिल्मों को नुकसान उठाना पड़ा है और शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान के बॉयकॉट का आह्वान भी किया जा रहा है। इस बीच, फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि हिंदी फिल्म उद्योग के खिलाफ नफरत को मिटाने में मदद करें और सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के बहिष्कार के चलन से मुक्ति दिलाएं। हम आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ दो दिन की मुंबई यात्रा पर आये हुए थे और इस दौरान उन्होंने सुनील शेट्टी, सुभाष घई, जैकी श्राफ, राजकुमार संतोषी, मनमोहन शेट्टी और बोनी कपूर समेत फिल्म जगत के लोगों से मुलाकात की।
इस बैठक का एजेंडा नोएडा फिल्म सिटी में शूटिंग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करना था। इसी दौरान सुनील शेट्टी ने फिल्म जगत की समस्या को सामने रखा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह अनुरोध भी किया कि बॉलीवुड पर लग रहे ‘‘धब्बे’’ को मिटाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप कराने में मदद करें। बैठक के दौरान अन्य फिल्मकारों ने भी मुख्यमंत्री को तमाम तरह के सुझाव दिये। इस दौरान सबसे नायाब सुझाव अभिनेता जैकी श्राफ ने दिया। उन्होंने कहा कि सिनेमाघरों के अंदर पॉपकॉर्न सस्ते करवाये जाने चाहिए क्योंकि आम लोगों के बजट से वह बाहर हो रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से बातचीत के दौरान कहा कि नोएडा फिल्म सिटी के लिए सभी लोग अपने सुझाव दें साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपनी फिल्म पॉलिसी के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार वेब सीरीज के क्षेत्र में भी सब्सिडी देने की कार्यवाही को आगे बढ़ाने जा रही है।