Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली-NCR में उमस का डबल अटैक जारी, एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी राहत! जानें 20 जुलाई तक का मौसम अपडेट ● Noida Fire: ममूरा गांव की G+4 इमारत में EV बैटरी ब्लास्ट के बाद भीषण आग, धुएं से महिला-पुरुष समेत 2 की मौत ● Supertech Eco Village-1: 30 फीट गहरे गड्ढे का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण, बिल्डर को 4 दिन में सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के निर्देश ● ग्रेटर नोएडा में 16 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन निरस्त, 10 उद्यमियों ने रीस्टोरेशन की मांग की ● नोएडा में सीवर सफाई के दौरान सफाईकर्मी की मौत, सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल ● यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी, 4543 अभ्यर्थियों का चयन, ऐसे करें रिजल्ट चेक ● Trump का यू-टर्न: होर्मुज जलडमरूमध्य में 20% शुल्क का प्रस्ताव वापस, अब खाड़ी देशों से निवेश पर फोकस ● रात्रिकालीन निरीक्षण में ईकोटेक-3 की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा, जल्द पूरी तरह रोशन होगा औद्योगिक क्षेत्र ● तिलपता रोटरी पर जाम से मिलेगी राहत, ग्रेटर नोएडा में बनेगा 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड ● ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात: पिज्जा लेने निकले प्रॉपर्टी डीलर की कार में मिली लाश, सीने में लगी थी गोली

Kisan Morcha: Noida में किसान संघर्ष मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक, 19 मई को सूरजपुर में महापंचायत का ऐलान

top-news

Kisan Morcha: Noida के सेक्टर-106 में किसान नेता कुंवरपाल प्रधान के आवास पर किसान संघर्ष मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान परिषद और किसान एकता संघ के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें 10% आबादी प्लॉट, नए भूमि कानून, तथा हाई पावर कमेटी की सिफारिशों पर गंभीर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 मई 2025 को कलेक्ट्रेट सूरजपुर पर एक विशाल “किसान महापंचायत” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों के हक की रणनीति तैयार की जाएगी। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर।

Kisan Morcha: जाने अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने क्या कुछ कहा

Noida में हुए बैठक में नेताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि प्रशासन आंदोलन के समय तो सक्रियता दिखाता है, लेकिन आंदोलन के बाद मुद्दों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। किसान एकता संघ के अध्यक्ष सोरन प्रधान ने आरोप लगाया कि किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे अब तक वापस नहीं लिए गए हैं। वहीं, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि सरकार ने तीन महीने पहले ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन न तो कोई शासनादेश आया और न ही सिफारिशें लागू हुईं।

किसानो ने सरकार और प्रशासन को दी ये चेतावनी

बता दे कि Noida के किसानों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अब वे चुप बैठने वाले नहीं हैं। Kisan Morcha सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने जिलाधिकारी की निष्क्रियता पर नाराज़गी जताई। नेताओं ने कहा कि ढाई लाख से ज्यादा किसान 10% आबादी प्लॉट से वंचित हैं और अब यह आंदोलन निर्णायक मोड़ पर है। फर्जी मुकदमों की वापसी और किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि माँगे नहीं मानी गईं, तो संघर्ष और तेज़ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *