Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

7वीं मंजिल की बालकनी से गिरने से महिला की मौत, पति से विवाद के चलते अलग फ्लैट में रहती थी मृतका

top-news

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जेकेजी पामकोर्ट सोसायटी में एक महिला की सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में बालकनी से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि सोसायटी के बी-707 टावर में 31 वर्षीय कविता बृहस्पतिवार सुबह बालकनी से गिर गईं थीं।
महिला को अस्पताल में कराया था भर्ती
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को नजदीक के यथार्थ अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि महिला एक निजी कंपनी में एग्जीक्यूटिव मैनेजर थीं। पति से विवाद के बाद दोनों ही सोसायटी में अलग-अलग फ्लैट में रह रहे थे।