Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

कर्नाटक में जेपी नड्डा भाजपा के SC/ST मोर्चे को करेंगे संबोधित, 3 दिवसीय बैठक में चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

top-news

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठकों की शुरुआत कर रही है। जहां पर चुनावी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा का एससी/एसटी मोर्चा कर्नाटक के मैसूर में 6 जनवरी से शुरू होने वाली बैठक करेगा। इस बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।
कर्नाटक दौरे पर जेपी नड्डा
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष भी एससी/एसटी मोर्चा के सदस्यों के साथ रहेंगे। ये बैठकें सभी चुनावी राज्यों में आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में मैसूर में 6 जनवरी से तीन दिवसीय बैठक आयोजित की गई है।
दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार है कर्नाटक
आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए कर्नाटक सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई मौकों पर कर्नाटक को दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार भी बताया है। कर्नाटक में सत्ता बरकरार रखने के लिए भाजपा मंथन कर रही है। ऐसे में एससी/एसटी मोर्चा की बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
जनसभा में शामिल हुए 5 लाख लोग
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पहले ही एससी/एसटी वर्ग के लिए आरक्षण बढ़ाने के अपने फैसले से विपक्षी खेमे में खलबली मचा दी है। बता दें कि भाजपा ने एसटी के लिए बेल्लारी में पहली जनसभा आयोजित की थी, जिसमें 5 लाख लोग शामिल हुए थे। इस बैठक में जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। कर्नाटक की एससी/एसटी समुदाय के प्रभुत्व वाली 75 से 80 विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्री बोम्मई वोट हासिल करने के लिए अधिक से अधिक कार्यक्रमों की मेजबानी करेंगे।