Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

योगी बोले- लोगों को पहले यूपी से हूं बताने में आती थी शर्म, अब गर्व से कहते हैं

top-news

नोएडा। मुंबई में अपने संबोधन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले लोगों को अन्य राज्यों में जाकर यह बताने में शर्म आती थी कि वो यूपी के निवासी हैं, लेकिन अब लोग गर्व से बोलते हैं कि वो यूपी के रहने वाले हैं। सीएम ने कहा कि हमने साढ़े पांच साल में पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। सीएम ने आगे कहा कि हमने नौकरी में पारदर्शिता कायम की। उन्होंने कहा कि एक नियुक्ति पर भी उनकी सरकार में सवाल नहीं उठा।
मुंबई दौरे पर हैं योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी के $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का एक बड़ा लक्ष्य लेकर दो दिन के मुंबई प्रवास पर हैं। बता दें कि अगले महीने यूपी में इन्वेस्टर समिट का भी आयोजन होना है। इसमें काफी संख्या में देश भर के बिजनैसमेन शिरकत करेंगे। उत्तरप्रदेश सरकार का कहना है कि इस समिट को लेकर देशभर के बिजनैसमेन में काफी उत्साह है। उन्होंने यूपी में निवेश करने की इच्छा जताई है।