Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति को पहली मंजिल से फेंका, आई गंभीर चोटें

top-news

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार के एक युवक को उनकी पत्नी ने अपने भाई व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर जमकर पीटा और पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। पीड़ित के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई हैं।
पीड़ित ने आरोपितों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रताप विहार सेक्टर 12 के मनीष वरुण का कहना है कि दो दिसंबर को उनकी पत्नी अर्चना, उसका भाई महाराजपुर का भूषण व दो अन्य लोग कार से उनके घर पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। आरोपितों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया।
इस दौरान पत्नी घर में रखे हुए जेवर व नकदी भी लेकर फरार हो गई। उन्होंने पत्नी व साले को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी कोतवाली अंशु जैन का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।