Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

भनौता में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर<strong>। </strong>

top-news

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को भनौता में अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया। करीब छह हजार वर्ग मीटर जमीन को खाली करा लिया। कालोनाइजर अवैध कालोनी विकसित कर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। खाली कराई गई जमीन कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने परियोजना विभाग व भूलेख विभाग को अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल दो के प्रभारी चरण सिंह के नेतृत्व में प्रबंधक प्रताप सिंह व सहायक प्रबंधक राजेश निम की टीम ने बुधवार को गांव भनौता में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। भनौता के खसरा नंबर 394 और 395 की छह हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। कालोनाइजर यहां अवैध कालोनी काट कर रहे थे। अवैध निर्माण हटाने से पहले प्राधिकरण की तरफ से धारा-10 की नोटिस दी गई, लेकिन कालोनाइजरों पर कोई असर नहीं पड़ा, जिसके चलते स्थानीय पुलिस व प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों मदद से शुक्रवार को खसरा नंबर 394 और 395 की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को ढहा दिया गया। करीब छह हजार वर्ग मीटर जमीन की कीमत 12 करोड़ रुपये होने का आकलन है। सुबह करीब 8.30 बजे शुरू हुई इस कारवाई में 4 जेसीबी व दो डंफर का इस्तेमाल किया गया। करीब दो घंटे तक कार्रवाई चली। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिसूचित अथवा अधिग्रहित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।