Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

राष्ट्रीय लोक दल ने गांव-गांव जाकर गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने की सरकार से की मांग।

top-news

ग्रेटर नॉएडा। अशोक तोंगड़

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के आदेश अनुसार प्रदेश में चल रहे किसान संदेश अभियान के तहत आज गौतम बुध नगर में गांव-गांव जाकर गन्ना किसानों गन्ने की लाभकारी मूल्य घोषित करने की मांग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ नाथ जी से पत्र के माध्यम से लिखकर कि यह सभी पत्र मुख्यमंत्री महोदय को पोस्ट के द्वारा भेजे जाएंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी ने कहा कि सरकार ने अभी तक गन्ने का कोई मूल्य घोषित नहीं किया है और किसान जिस पर्ची पर गन्ना तौल रहे हैं वह पर्ची कोई मूल्य नहीं लिखा हुआ है ऐसे में किसान परेशान है उससे क्या रेट दिया जाएगा। मुख्यमंत्री से हमारी मांग है कि वह जल्द से जल्द गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करें। जिससे किसान अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें जो कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था। उसे पूरा करें गन्ने का बकाया भुगतान 14 दिन के अंदर किया जाए। इस मौके पर चौधरी हरवीर सिंह, रवि पहलवान, चौधरी तेजवीर सिंह, वीरेंद्र मलिक, देवेंद्र नेताजी, मनोज चौधरी, नीरज मुखिया, विनय चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।