Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा में भी सड़क पर खौफनाक घटना, हाईवे पर मिली सिर कुचली लड़की की लाश

top-news

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आज सोमवार को ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर एक लड़की की लाश मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए शव के सिर को कुचल दिया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर दादरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार, 2 जनवरी को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर अज्ञात महिला के शव मिलने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी दादरी द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना से मौत होना प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। मामले में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना घटी। यहां शराब के नशे में धुत्त तेज रफ्तार बलेनो कार चालक ने पहले तो स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी, इसके बाद जमीन पर गिरी युवती के टायर के बीच में फंस जाने पर चालक उसे करीब 11 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया।
इस घटना में युवती के शव के चिथड़े उड़ गए। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं बच पाए। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से कटकर अलग हो गए। जानकारी के मुताबिक, कार में पांच युवक सवार थे, सभी नशे में धुत्त थे और उन्होंने तेज आवाज में गाना बजा रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *