Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

खुले आसमान के नीचे नहीं अब नई बिल्डिंग में पढ़ाई करेंगे छात्र, 20 स्कूलों को मिलेंगे नए भवन

top-news

नोएडा। परिषदीय स्कूलों के छात्रों के लिए नया साल खुशियां लेकर आया हैं। नए सत्र में छात्र खुले आसमान के नीचे नहीं बल्कि नए भवन में बैठकर पढ़ाई करते दिखाई देंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 24 स्कूलों में नए भवन का निर्माण कराया जाना है। सबसे अधिक जेवर ब्लाक के 20 स्कूलों को नए भवन मिलेंगे। वहीं दो स्कूल बिसरख और दादरी ब्लाक के भी है। जेवर ब्लाक के अधिकतर स्कूलों में छात्रों की संख्या के सापेक्ष कमरे नहीं थे।
कई स्कूलों में छात्रों को जमीन पर बैठकर मजबूरी में पढ़ाई करनी पड़ती हैं। जेवर ब्लाक में जिन स्कूलों में नए भवन का निर्माण होने जा रहा है। उनमें से अधिकतर स्कूलों में छात्रों की संख्या काफी अधिक है। कई प्राथमिक स्कूलों में दो कमरों में ही कक्षा एक से पांच तक की कक्षा संचालित हो रही है। दो कमरों में कक्षाओं के संचालित होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। वहीं कुछ स्कूलों के पास भवन नहीं होने के कारण उन्हें दूसरे स्कूलों का सहारा लेना पड़ रहा है। नए भवन का निर्माण हो जाने से उन्हें अपना स्कूल मिल जाएगा और छात्रों को भी खुले में बैठकर पढ़ाई करने से मुक्ति मिल जाएगी।
लोक निर्माण विभाग को किया गया चयनित
स्कूलों के पुन निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी का चयन किया जाना था। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग गौतमबुद्ध नगर को चुना गया है। टेंडर की प्रकिया पूरी होने के बाद स्कूलों में नए भवन के निर्माण कार्य शुरू होंगे। नए भवनों के निर्माण के लिए मार्च 2023 तक का समय नियत किया गया है। नए सत्र में छात्रों की कक्षाएं नए भवन में ही संचालित की जाएगी।