Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 35 पर घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज

top-news

गाजियाबाद। मुरादनगर में हॉस्टल के बाहर टेंट लगाकर रास्ता बंद करने के विरोध पर व्यक्ति को पीटने के मामले में सोमवार को बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद जाटव के खिलाफ मुरादनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह हॉस्टल विनोद जाटव का है। आरोप है कि वह अपने 30-35 साथियों के साथ व्यक्ति के घर में गया और तोड़फोड़ करते हुए व्यक्ति को बेरहमी से पीटा। मामले में पुलिस जल्दी ही आरोपितों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखलारसी के रहने वाले शिवकुमार के मुताबिक, नववर्ष की रात वे घर के बाहर टहल रहे थे। पड़ोस में विनोद जाटव के हॉस्टल के सामने टेंट लगा था, जिसमें पार्टी चल रही थी। टेंट के कारण रास्ता पूरी तरह बंद था। शिवकुमार ने टेंट हटाकर रास्ता खोलने को कहा। लेकिन, पार्टी कर रहे आरोपितों ने टेंट हटाने से मना कर दिया। इसको लेकर उनके बीच विवाद हो गया। उनके बीच जमकर कहासुनी हुई। लेकिन टेंट नहीं खुला और शिवकुमार निराश होकर घर चले गए।
आरोप है कि थोड़ी ही देर में विनोद जाटव, दिनेश, अजय, राजन समेत 30-35 आरोपित शिवकुमार में घर में घुसे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। गाली-गलौज करते हुए सभी ने शिवकुमार को बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव कराने आए बेटे अक्षय, पत्नी बबीता समेत घर के अन्य लोगों से भी आरोपितों ने मारपीट की। हंगामा होता देख वहां पड़ोस के लोग जमा हो गए, जिन्हें देख आरोपित मौके से भाग गए।
शिवकुमार के मुताबिक, जिस हॉस्टल के बाहर टेंट लगाकर पार्टी चल रही थी। वह विनोद जाटव का ही है। पार्टी में साउंड सिस्टम लगा था, जिससे तेज आवाज में गाने चल रहे थे। आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। शिवकुमार ने मामले की शिकायत सोमवार को मुरादनगर पुलिस से की। शाम को पुलिस ने मामला दर्ज किया।।