Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Authority: शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का कायाकल्प, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने शहर के समग्र विकास के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में व्यापक अनुरक्षण और सौंदर्यीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए गए हैं। इस पहल से न केवल खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि खेल आयोजनों को भी बढ़ावा मिलेगा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है और क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, स्विमिंग, बास्केटबॉल, स्केटिंग सहित कई खेलों की सुविधाएं प्रदान करता है।

Greater Noida Authority: आधुनिकता से लैश हुआ कॉम्प्लेक्स

ACEO प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण के प्रयास से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का स्वरूप निखर गया है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह कदम ग्रेटर नोएडा को खेल के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (sports complex) को सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के तौर पर विकसित करने के लिए एजेंसी का चयन भी जल्दी किया जाएगा। जिसके बाद प्रत्येक खेल के लिए अलग अकैडमी हो गई।

 प्राधिकरण के प्रयास को खिलाड़ियों से मिली सराहना

स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने इस पहल की सराहना की है। Greater Noida Authority ने भविष्य में भी ऐसे कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया है, ताकि शहर का विकास और खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके।