Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

ग्राम भनौता की नई पहल, गांव में आरडब्लूए टीम का गठन किया।

top-news

ग्रेटर नोएडा । कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा के गांव भनौता में युवा और बुजुर्गों ने मिलकर एक नई पहल की है। पिछले कुछ सालों से गांव का नेतृत्व खत्म हो चुका है। गांव की रोजमर्रा की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। गांव से प्रधानी खत्म होने के बाद से समस्याओं का अंबार खड़ा है प्राधिकरण का भी कहना है सेक्टरों की तर्ज पर गांव में भी आरडब्लूए का गठन होना चाहिए। जिससे कि गांव के विकास पर आरडब्लूए टीम के साथ चर्चा करके विकास की योजना बनाई जाए।

रविवार को ग्राम भनौता में युवा और बुजुर्गों ने मिलकर एक सभा की और उसमे आरडब्लूए गठन का निर्णय लिया गया। जिसमे आरडब्लूए अध्यक्ष के तौर पर निर्विरोध सुन्दर प्रधान, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव विक्रांत तोंगड़, उप सचिव सेवाराम, कोषाध्यक्ष कृष्ण, उपाध्यक्ष उमेश को सभा में निर्विरोध चुन लिया गया। साथ ही सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। जिसकी अध्यक्षता डा. देविन्दर नागर अच्छैजा ने कि और सभा का मंच संचालन विकास तौगड समाजसेवी के द्वारा किया गया। गाँव कि विभिन्न समस्याओ के बारे मे सभा को रुबरू कराया गया। भविष्य मे गाँव की विकास नीति तय कि गई। आरडब्लूए अध्यक्ष सुन्दर प्रधान के द्वारा RWA सदस्यो को आश्वासन देकर गाँव के अन्दर विकास कार्य कराने कि बात कही और सभी लोगो का अपने चुने जाने पर धन्यवाद अदा किया।
इसी बीच गांव के मौजूद लोग मास्टर भागमल सिंह, महेन्द्र सिंह, संतोष नेताजी, नवाब प्रधान, चतर सिंह, मनोज, प्रदीप शर्मा, प्रवीन, महाराज सिंह, अनिल , आकाश तोगड, परवीन कुमार, प्रदीप शर्मा, अल्ताफ़ खान आदि लोग मौजूद रहे।