Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

कार के बोनट पर बैठकर हुक्का पीते हुए कूल बन रहा था युवक, Video वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

top-news

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले में एक युवक कार के बोनट पर बैठकर हुक्का पीते हुए कूल बनना भारी पड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जैसे ही वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस ने युवक को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। मामला नन्द ग्राम थाने का है। जहां एलिवेटेड रोड युवक कार के बोनट पर बैठकर हुक्का पीते दिख रहा था।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक युवक का हुक्का पीकर धुआं उड़ाते हुए वीडियो प्रसारित हुआ। यह वीडियो एलिवेटेड रोड का है। जिसमें युवक कार के बोनट पर हुक्का रखकर बैठा हुआ है और वह हुक्के का धुआं उड़ा रहा है। जबकि एलिवेटेड रोड पर इस तरह की हरकत करना प्रतिबंधित है।