Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

RV Northland International School में एक दिवसीय योग शिविर का भव्य आयोजन

top-news

RV Northland International School: हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में दिनांक 19 अप्रैल 2025 को दादरी के RV नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चला, जिसका संयोजन पतंजलि युवा भारत दादरी के जिला प्रभारी दिनेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारे पूज्य स्वामी आदित्य देव जी और स्वामी सनातन देव जी ने विद्यालय के लगभग 700 विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम एवं विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।

RV Northland International School: शिविर में विद्यार्थियों को कही गई ये बातें

योग शिविर के दौरान विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों से अवगत कराया गया। शिविर में स्कूल की प्राचार्य श्रीमती वंदना जी एवं महासचिव श्री राजेंद्र भाटी जी ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे दिल्ली प्रान्त के भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सह प्रभारी श्री सुरेश पाल, पतंजलि किसान सेवा समिति के प्रभारी श्री टीकाराम, पतंजलि योग समिति के सह प्रभारी श्री राजवीर और युवा भारत संगठन के प्रभारी श्री वीरेंद्र, जिन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में योग के महत्व को अपनाने की प्रेरणा दी।

इनके योगदान से हुआ सफल शिविर का आयोजन

बता दे कि RV Northland International School में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दादरी से जुड़े कई योगाचार्यों और कार्यकर्ताओं का योगदान रहा जिनमें प्रदीप शर्मा, संजीव प्रेमी, श्याम सिंह भाटी, संजीव शर्मा, उमेश कटारिया, हरीश भाटिया, गोविंद श्रीवास्तव, पवन भाटी, जितेंद्र भाटी, राजपाल कसाना प्रमुख रूप से शामिल थे। शिविर के अंत में पीतांबर शर्मा जी ने सभी अतिथियों, योगाचार्यों और प्रतिभागियों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की।