Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

Greater Noida में सीवरेज व्यवस्था होगी और बेहतर, GNIDA ने तेज़ किया इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सीवरेज प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में सीवर विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें सेक्टर-1 स्थित एमएसपीएस (मेन सीवेज पंपिंग स्टेशन) से लेकर सेक्टर ईकोटेक-3 में कार्यरत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) तक डीआई राइजिंग मेन लाइन बिछाई जा रही है।

Greater Noida: परियोजना पूरा होने पर लोगों को मिलेगी बड़ी राहत 

यह परियोजना तेजी से प्रगति पर है और इसके पूरा होने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में क्षेत्र में जनसंख्या और निर्माण गतिविधियों में वृद्धि के चलते सीवरेज सिस्टम पर दबाव बढ़ रहा है। Greater Noida में इस नई राइजिंग मेन लाइन के माध्यम से सीवरेज को बेहतर ढंग से संग्रहित और उपचारित किया जा सकेगा, जिससे ओवरफ्लो, जलजमाव जैसी समस्याओं में कमी आएगी और क्षेत्र में स्वच्छता का स्तर भी सुधरेगा।

जाने क्या कहते है अधिकारी 

GNIDA का यह कदम न सिर्फ बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन को भी गति प्रदान करेगा। अधिकारियों के अनुसार, कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने की योजना बनाई गई है और इसे लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। Greater Noida के स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे उनके दैनिक जीवन में सुधार आएगा। GNIDA की यह योजना भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट एक बेहतर और स्मार्ट शहर के रूप में विकसित हो सके।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video