Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

Greater Noida Authority में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई! लेखपाल से सभी कार्य हटाए गए

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और मजबूत करते हुए एक और कड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) सौम्य श्रीवास्तव ने भूमि विभाग में तैनात लेखपाल मोहित सिरोही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

Greater Noida Authority: जाने क्या है पूरी जानकारी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेखपाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इन आरोपों की जांच के बाद प्राधिकरण ने तत्काल प्रभाव से उनके सभी कार्य वापस ले लिए हैं। मोहित सिरोही के जिम्मे रहे सभी कार्यों को अब लेखपाल विक्रांत मिश्रा को सौंप दिया गया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कदम उठाएगा प्राधिकरण

यह कार्रवाई Greater Noida Authority की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video